आसियान के विदेश मंत्रियों का 48वां सम्मेलन शुरू

कुआलालंपुर, 4 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिणी पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के विदेश मंत्रियों का 48वां सम्मेलन मंगलवार को यहां शुरू हो गया। सम्मेलन में आसियान से जुड़े 10 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आसियान 2015 के अंत तक एक एकल समुदाय स्थापित करने के अंतिम चरण में है, जिसमें एक सामूहिक आर्थिक, राजनीतिक सुरक्षा और सामाजिक सांस्कृतिक क्षेत्र बनाने की योजना शामिल है।

मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक ने कहा, “आसियान का उद्देश्य ‘एक दृष्टिकोण, एक पहचान, एक समुदाय’ को हकीकत बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा।”

नजीब ने कहा, “आसियान समुदाय की स्थापना के साथ, यह क्षेत्र एक वैश्विक भागीदार की अपनी भूमिका बढ़ाने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में अधिक सक्रिय होने की आशा करता है।”

उन्होंने आगे कहा कि अपेक्षाकृत अधिक एकजुट आसियान 2050 में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की प्रक्रिया में है।

वर्ष 1967 में स्थापित आसियान में 10 दक्षिण पूर्व एशियाई देश शामिल हैं, जिनमें ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493