आस्ट्रिया में मुस्लिम आबादी तेजी से बढ़ी

वियना, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। आस्ट्रिया में रहने वाले मुसलमानों की संख्या तेजी से बढ़कर लगभग 700,000 हो गई है, जो कुल आबादी का आठ फीसदी है। गृह मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों में यह खुलासा हुआ है।

जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, इससे पहले साल 2001 में मुस्लिम जनसंख्या 346,000 थी जो अब दोगुनी हो गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मुस्लिमों की बढ़ती आबादी का कारण आस्ट्रिया में प्रवासियों की संख्या में वृद्धि होना, उच्च जन्म दर होना और प्रवासी संकट के दौरान बड़ी संख्या में शरणार्थियों का आना है, जिनमें से अधिकांश मुस्लिम हैं।

देश में रह रहे 87.7 लाख लोगों में से सबसे ज्यादा आबादी अभी भी रोमन कैथोलिक संप्रदाय के लोगों की है, जिनकी आबादी 51.6 लाख है जो कुल आबादी का 59 फीसदी है।

ऑर्थोडॉक्स इसाईयों की आबादी 500,000, इवेंजेलिकल्सइसाईयों की 303,000 और यहूदी समुदाय की 15,000 आबादी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493