आस्ट्रिया में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू

वियना, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। आस्ट्रिया में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान रविवार को शुरू हो गए हैं। शरणार्थी संकट के मद्देनजर राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे दोनों उम्मीदवारों पर दबाव बना हुआ है।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रपति पद की दौड़ में दक्षिणपंथी नॉर्बर्ट हॉफर और ग्रीन पार्टी द्वारा समर्थित अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन हैं।

गौरतलब है कि 1945 से ही यहां सोशल डेमोक्रेट्स और पीपुल्स पार्टियों की ही सरकारे रही हैं। निवर्तमान आस्ट्रियाई चांसलर और राष्ट्रपति दोनों ही सोशल डेमोक्रेट पार्टी से हैं।

ऐसा अनुमान है कि रविवार को हो रहे चुनाव में किसी भी उम्मीदवार को बहुमत नहीं मिलेगा।

ऐसी संभावना है कि देश को पहली बार ऐसा राष्ट्रपति मिल सकता है, जिसे मुख्यधारा की पार्टियों से सहयोग नहीं मिला हो।

गौरतलब है कि आस्ट्रिया मध्य यूरोप का एक छोटा-सा देश है। वैश्विक अर्थव्यवस्था की धीमी विकास दर और शरणार्थी संकट से यह प्रभावित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493