आस्ट्रिया में रेल दुर्घटना, 1 की मौत

वियना, 13 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य आस्ट्रिया के स्टीरिया में दो रेलगाड़ियों की टक्कर में एक शख्स की मौत हो गई जबकि 22 घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, लियोबेन के पास निकाल्सडोर्फ में दोपहर के समय दो यात्री रेलगाड़ियों की टक्कर हो गई। हालांकि, अभी दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

इस हादसे में एक महिला की मौत हुई है। घायलों में तीन बच्चे भी हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

रेल लाइन अनिश्चित समय के लिए बंद कर दी गई है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493