वियना, 11 फरवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रिया सरकार ने शरण देने से इनकार किए गए लोगों को एक महीने के भीतर अपने देश से निर्वासित करेगा। इसके लिए सेना के परिवहन विमानों का इस्तेमाल किया जाएगा।
आस्ट्रिया के रक्षा मंत्री हंस पीटर दोस्कोजिल ने बुधवार को आस्ट्रिया के होर्सचिंग में विमानशाला का दौरा करते हुए यह ऐलान किया।
दोस्कोजिल ने कहा कि प्रत्येक विमान में आमतौर पर 92 यात्री सफर करते हैं। देश से निर्वासित करने के लिए इनका इस्तेमाल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि व्यावसायिक विमानों या फिर चार्टर विमानों को बुक करने की तुलना में सेना के विमानों का इस्तेमाल करना सस्ता होगा।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल आस्ट्रिया में शरण लेने के कुल 90,000 शरणार्थियों ने पंजीकरण कराया था।
dharmpath.com dharmpath