आस्ट्रेलियन ओपन : अंतिम-16 में पहुंचे दिमित्रोव

मेलबर्न, 19 जनवरी (आईएएनएस)। बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव ने शुक्रवार को अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए साल के पहले ग्रैंड स्लैम-आस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष एकल वर्ग के अंतिम-16 दौर में प्रवेश कर लिया है।

दिमित्रोव ने तीसरे दौर में अपने ही देश के आंद्रे रुब्लेव को मात दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, दिमित्रोव ने आंद्रे को तीन घंटे चार मिनट तक चले मैच में 6-4, 4-6, 6-4, 6-4 से मात दी।

मैच के बाद दिमित्रोव ने कहा, “जब मेरे साथ मेरा भाग्य नहीं होता, तो मेरे लिए इस प्रकार के मैच काफी महत्वपूर्ण बन जाता है। मैं किसी तरह रास्ता तलाश लेता हूं।”

दिमित्रोव ने कहा, “मैं जानता हूं कि क्या उम्मीद होती है। मैं जानता हूं कि मुझे क्या करना है, लेकिन कुछ चीजें मेरे खेल में उस वक्त काम नहीं कर रही थीं। मैं इस मैच को जीत कर काफी खुश हूं।”

बुल्गारिया के 26 वर्षीय खिलाड़ी दिमित्रोव का सामना अंतिम-16 में आस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस या फ्रांस के जो-विलफ्रेड सोंगा में से किसी एक खिलाड़ी से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493