आस्ट्रेलियन ओपन : अंतिम 8 में पहुंचीं आजरेंका

मेलबर्न, 25 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व की पूर्व नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी विक्टोरिया आजरेंका ने सोमवार को टूर्नामेंट के अब तक के सबसे कठिन मुकाबले में जीत हासिल की है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बारबोरा स्ट्रिकोवा को हराकर अंतिम आठ में जगह बना ली है। उन्होंने स्ट्रिकोवा को 6-2, 6-4 से हराया।

आजरेंका का यह स्ट्रिकोवा के खिलाफ मेलबर्न में लगातार तीसरा मुकाबला था। इससे पहले यह दोनों 2014 में दूसरे दौर में और 2015 में तीसरे दौर में भिड़ चुकी हैं।

उन्होंने कहा, “स्ट्रिकोवा के खिलाफ खेलना काफी मुश्किल होता है। मैं खुश हूं कि मैं यह मैच जीत गई। मैंने आक्रामक खेल दिखाया और मौकों का फायदा उठाया।”

अगले दौर में आजरेंका का मुकाबला अंजेलिक कर्बर से होगा। आजरेंका ने हाल ही में हुए ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टूर्नामेंट के फाइनल में उन्हें हराया था। कर्बर के खिलाफ हुए छह मुकाबले में आजरेंका ने एक भी मैच नहीं हारा है और उनका रिकार्ड 6-0 का है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493