मेलबर्न, 22 जनवरी (आईएएनएस)। मौजूदा विजेता और विश्व की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी जर्मनी की एंजेलिक केर्बर को रविवार को आस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में खेले गए मुकाबले में उलटफेर का शिकार होना पड़ा।
टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के मुकाबले में अमेरिका की कोको वेंडवेघ ने केर्बर को मात देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
वेंडवेघ ने केर्बर को 6-3, 6-2 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में वेंडवेघ का सामना सांतवी वरपीय गार्बिने मुगुरुजा से होगा।
मुगुरुजा ने रोमानिया ने सोराना क्रिस्टिया को चौथे दौर के मुकाबले में 6-2, 6-3 से मात दी।
वेबसाइट ‘ईएसपीएन डॉट इन’ को दिए बयान में वेंडवेघ ने कहा, “मुझे लगता है कि किसी शीर्ष स्तरीय खिलाड़ी के खिलाफ यह मेरी पहली जीत है। मैं काफी घबराई हुई महसूस कर रही थी, लेकिन मुझे अपने खेल पर भरोसा करना था।”
dharmpath.com dharmpath