मेलबर्न, 20 जनवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन के टेनिस खिलाड़ी डेनियल इवांस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्थानीय खिलाड़ी बेर्नार्ड टॉमिक को आस्ट्रेलियन ओपन से बाहर कर दिया है।
विश्व के 51वें वरीयता प्राप्त खिलाड़ी इवांस ने टॉमिक को दो घंटे 48 मिनट तक चले मुकाबले में 7-5, 7-6 (2), 7-6 (3) से हराया।
अब इवांस का सामना फ्रांस के जो विल्फ्रेड त्सोंग के साथ होगा। त्सोंग ने अमेरिका के जैक शॉक को 7-6 (4), 7-5, 6-7 (10), 6-3 से हराया।
dharmpath.com dharmpath