मेलबर्न, 19 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्व टेनिस नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया की अना इवानोविक ने मंगलवार को आस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर में टाम्मि पैटरसन को हराकर अगले दौर में जगह बना ली है।
इवानोविक ने वाइल्ड कार्ड धारक पैटरसन को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हराया।
इवानोविक ने यह मैच जीतने के लिए एक घंटे का समय लिया।
मैच के बाद इवानोविक ने कहा, “हर मैच एक नई चुनौती होती है। मैं यह मैच जीत कर काफी खुश हूं और कोशिश करूंगी की अगले मैच में सुधार करूं।”
उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी के बारे में कहा, “जिसे आप जानते नहीं हैं, उसके खिलाफ खेलना मुश्किल होता है। पैटरसन ने शानदार खेल दिखाया। उनका भविष्य अज्जवल है, मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं।”
इवानोविक अगले दौर में अनास्तासिया सेवास्तोव्हा से भिडें़गी।
dharmpath.com dharmpath