आस्ट्रेलियन ओपन : एजारेंका को हराकर केरबर सेमीफाइनल में

मेलबर्न, 27 जनवरी (आईएएनएस)। सातवीं वरीय एंगलिक केरबर ने विश्व की पूर्व सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी विक्टोरिया एजारेंका को हराते हुए बुधवार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के महिला एकल मुकाबलों के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

केरबर ने बेलारूस की एजारेंका को 6-3, 7-5 से हराया। मैच के बाद केरबर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मैं इस पल को शब्दों में बयां नहीं कर सकती।”

एजारेंका को इस मैच का विजेता माना जा रहा था लेकिन केरबर ने उलफेर करते हुए 2012 और 2013 में यहां खिताबी जीत हासिल करने वाली एजारेंका को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493