मेलबर्न, 14 जनवरी (आईएएनएस)। गैरवरीय टॉमस बर्डिख ने 13वीं वरीय काइल एडमंड को 6-3, 6-0, 7-5 से हराकर साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दौर में सोमवार को प्रवेश कर लिया।
बर्डिख ने कहा, “मैं छह महीने के लंबे समय तक बाहर था। मैं कोर्ट पर अच्छा महसूस कर रहा था। मुझे यहां मेलबोर्न गर्मी पसंद है। काफी साल बाद मैंने वापसी का आनंद लिया है।”
उन्होंने कहा, “पहले राउंड का ड्रॉ बहुत मुश्किल था। मुझे वरीयता नहीं दी गई थी और पहले मैच में काइल के खिलाफ खेलना आसान नहीं था। मैं अपने खेल से खुश हूं और टूर्नामेंट के आगे लिए यह मेरे लिए अच्छे संकेत है।”
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्व वर्ल्ड नंबर-4 बर्डिख ने पहले सेट में 3-0 की बढ़त बनाई और फिर पहला सेट जीत लिया।
बर्डिख ने दूसरे सेट औ तीसरे सेट में पिछले साल यहां सेमीफाइनल तक पहुंचे एडमंड को मात देते हुए दूसरे दौर में जगह बना ली।
dharmpath.com dharmpath