आस्ट्रेलियन ओपन : किर्जियोस की नई चोट आस्ट्रेलिया के लिए संकट

मेलबर्न, 15 जनवरी (आईएएनएस)। स्टार खिलाड़ी निक किर्जियोस का चोटिल हो जाना आने वाले आस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में मेजबान टीम के खिताब जीतने की संभावनाओं के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है।

आस्ट्रेलिया के किर्जियोस रविवार अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पूरे ग्रीष्मकालीन सत्र में किर्जियोस घुटने की चोट से जूझ रहे थे और दवाईयां लेकर किसी तरह खेल रहे थे, लेकिन इस नई चोट से संभावना है कि रिपोर्ट में कुछ और समाने आए।

किर्जियोस ने अभ्यास के दौरान अपने साथी से कहा , “मैं चोट के कारण अपनी पीठ और जांघों को हिला भी नहीं पा रहा हूं।”

इससे पहले शनिवार को किर्गियोस ने संवाददाताओं को बताया था कि चिकित्सकों द्वारा चार या पांच बार जांच किए जाने के बाद उनके घुटने की चोट में सुधार हुआ हौ और अब वह थोड़ा अच्छा महसूस कर रहे हैं।

किर्जियोस ने कहा, “मैं ऐसा खिलाड़ी नहीं रहा, जो ग्रैंड स्लैम से पहले कई टूर्नामेंट खेले। मैं ताजा शुरुआत करना चाहता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493