मेलबर्न, 24 जनवरी (आईएएनएस)। जर्मनी की स्टार टेनिस खिलाड़ी एंजेलिक केर्बर ने बुधवार के आस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
केर्बर ने क्वार्टर फाइनल मैच में अमेरिका की मेडिसन कीज को मात दी।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, केर्बर ने कीज को एक घंटे से भी कम समय में सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से हराकर अंतिम-4 में कदम रखा।
जर्मनी की 30 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी केर्बर का सामना सेमीफाइनल में रोमानिया की सिमोना हालेप से होगा जिन्होंने चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
dharmpath.com dharmpath