मेलबर्न, 18 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने आस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर में सोमवार को चुंग हेयोन को 6-3, 6-2, 6-4 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।
मेलबर्न, 18 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने आस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर में सोमवार को चुंग हेयोन को 6-3, 6-2, 6-4 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, पांच बार आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम करने वाले जोकोविच ने दक्षिण कोरिया के चुंग हेयोन को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
मैच जीतने के बाद जोकोविच ने कहा, “किसी के सामने पहली बार खेलना, खासकर तब जब वह युवा हो, काफी मुश्किल साबित हो सकता है।”
उन्होंने 19 वर्षीय हेयोन की तारीफ करते हुए कहा, “उन्होंने काफी अच्छा खेल दिखाया। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके बारे में हम भविष्य में बात करेंगे।
उन्होंने कहा, “उन में प्रतिभा है इसमें कोई शक नहीं है। उन्हें सिर्फ अनुभव की जरूरत है।”
dharmpath.com dharmpath