आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे चेन लोंग, ज्यूरुई बाहर

सिडनी, 29 मई (आईएएनएस)। शीर्ष वरीय चीन के चेन लोंग ने शुक्रवार को 750,000 डॉलर इनामी राशि वाले आस्ट्रेलियन ओपन सुपरसीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। हालांकि ओलम्पिक विजेता चीन की शीर्ष महिला खिलाड़ी ली ज्यूरूई क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गईं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शीर्ष वरीय ज्यूरुई दक्षिण कोरिया की सुंग जी ह्यून से 17-21, 21-10, 17-21 से हार गईं।

चेन लोंग ने हमवतन वोंग विंग की विंस को सीधे सेटो में 21-14, 21-13 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

पांचवीं वरीय चीन की शिजियान वांग ने हालांकि दमदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दूसरी वरीय और मौजूदा चैम्पियन भारतीय दिग्गज सायना नेहवाल को सीधे सेटों में 21-15, 21-13 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल मुकाबले शनिवार को होंगे, जहां जीत के अलावा रियो ओलम्पिक के लिए अहम क्वालीफाईंग अंक अर्जित करने पर खिलाड़ियों की नजर रहेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493