आस्ट्रेलियन ओपन : कोंटा को हरा फाइनल में पहुंचीं केरबर

मेलबर्न, 28 जनवरी (आईएएनएस)। सातवीं वरीय जर्मनी की टेनिस स्टार एंजेलिक केरबर ने वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैट टूर्नामेंट आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में गैरवरीय ब्रिटेन की जोनाथन कोंटा को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

केरबर के सामने हालांकि फाइनल में सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त अमेरिकी दिग्गज सेरेना विलियम्स की कठिन चुनौती होगी।

केरबर करियर में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचीं हैं।

सेमीफाइनल मैच के बाद केरबर ने कहा, “मेरे लिए यह विशेष पल है। मैं पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंची हूं। मैंने सेमीफाइनल मुकाबले में अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया था।”

केरबर ने कोंटा को एक घंटा 22 मिनट तक चले मुकाबले में 7-5, 6-2 से हराया।

कोंटा जहां करियर का पहला ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल खेल रही थीं, वहीं इससे पहले दो बार सेमीफाइनल तक का सफर तय कर चुकीं केरबर ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल किया।

दूसरी ओर कोंटा भी करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में थीं और 1977 के बाद वह किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने वाली पहली ब्रिटिश खिलाड़ी बनने के लिए खेल रही थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493