आस्ट्रेलियन ओपन : कोंटिनेन-पीयर्स ने जीता करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब

मेलबर्न, 28 जनवरी (आईएएनएस)। वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट आस्ट्रेलियन ओपन में शनिवार को पुरुष युगल वर्ग में फिनलैंड के हेनरी कोंटिनेन और आस्ट्रेलिया के जॉन पियर्स की जोड़ी नई चैम्पियन बनकर उभरी।

कोंटिनेन-पियर्स की चौथी वरीय जोड़ी ने शनिवार को हुए खिताबी मुकाबले में छह बार के चैम्पियन माइक ब्रायन और बॉब ब्रायन की जोड़ी को हराया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक कोंटिनेन-पियर्स ने तीसरे वरीय ब्रायन बंधुओं की जोड़ी को सीधे सेटों में 7-5, 7-5 से हराकर करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493