आस्ट्रेलियन ओपन : क्वार्टर फाइनल में पहुंचे सिलिक

मेलबर्न, 21 जनवरी (आईएएनएस)। वर्ल्ड नम्बर-6 मारिन सिलिक ने रविवार को मैराथन मैच में जीत हासिल कर साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

पुरुष एकल वर्ग के चौथे दौर में क्रोएशियाई खिलाड़ी सिलिक ने स्पेन के पाब्लो कारेनो बुस्टा को मात दी।

सिलिक ने चौथे दौर में तीन घंटे और 27 मिनट तक चले लंबे और संघर्षपूर्ण मैच में वर्ल्ड नम्बर-11 को 6-7 (7-2), 6-3, 7-6 (7), 7-6 (7-3) से मात देकर अंतिम-8 में प्रवेश हासिल किया।

मारिन ने अब तक आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम नहीं किया है। वह 2010 में इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंच पाए थे।

इसके अलावा, महिला एकल वर्ग के चौथे दौर में रविवार को स्पेन की कार्ला सुआरेज नवारो ने भी जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में कदम रखा है।

वर्ल्ड नम्बर-39 नवारो ने चौथे दौर में इस्टोनिया की एनेट कोंटावेट को दो घंटे 17 मिनट तक चले मैच में 4-6, 6-4, 8-6 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493