आस्ट्रेलियन ओपन : क्वार्टर फाइनल में सुआरेज से भिड़ेंगी वोज्नियाकी (लीड-2)

मेलबर्न, 21 जनवरी (आईएएनएस)। वर्ल्ड नम्बर-2 कैरोलीना वोज्नियाकी का सामना ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में स्पेन की कार्ला सुआरेज से होगा।

वोज्नियाकी और सुआरेज ने रविवार को महिला एकल वर्ग के चौथे दौर में खेले गए अपने-अपने मैचों में जीत हासिल की।

वोज्नियाकी ने स्लोवाकिया की मगदालेना रेबारिकोवा को और सुआरेज ने इस्टोनिया की एनेट कोंटावेट को हराया।

डेनमार्क की खिलाड़ी वोज्नियाकी को वर्ल्ड नम्बर-21 रेबारिकोवा को हराने में ज्यादा समय नहीं लगा। एक घंटे तीन मिनट तक चले मैच में वोजनियाकी ने रेबारिकोवा को सीधे सेटों में 6-3, 6-0 से मात दी।

इसके अलावा, एक अन्य मैच में सुआरेज ने कोंटावेट को दो घंटे और 17 मिनट के भीतर 4-6, 6-4, 8-6 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश हासिल किया।

बेल्जियम की एलिसे मर्टेस ने चौथे दौर के एक अन्य मैच में वर्ल्ड नम्बर-81 पेट्रा मार्टिक को मात दी।

वर्ल्ड नम्बर-37 मर्टेस ने क्रोएशिया की मार्टिक को एक घंटे और 59 मिनट तक चले मैच में 7-6 (7-5), 7-5 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493