आस्ट्रेलियन ओपन : क्वार्टर फाइनल में पहुंची कीज

मेलबर्न, 22 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी मेडिसन कीज ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश हासिल कर लिया है।

मेलबर्न, 22 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी मेडिसन कीज ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश हासिल कर लिया है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, कीज ने महिला एकल वर्ग के चौथे दौर में फ्रांस की खिलाड़ी कैरोलिन गार्सिया को मात दी।

मेलबर्न में सोमवार को खेले गए इस मैच में 17वीं सीड कीज ने टूर्नामेंट की आठवीं सीड गार्सिया को एक घंटे और आठ मिनट के भीतर सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से मात दी।

क्वार्टर फाइनल में कीज का सामना ताइवान की सु वेई सेह और जर्मनी की एंजेलीक कर्बर के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की विजेता खिलाड़ी से होगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493