आस्ट्रेलियन ओपन : क्वार्टर फाइनल में पहुंचे फेडरर

मेलबर्न, 22 जनवरी (आईएएनएस)। पांच बार आस्ट्रेलिया ओपन का खिताब जीतने वाले स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

पुरुष एकल वर्ग के चौथे दौर में सोमवार को फेडरर ने हंगरी के मार्टन फुकसोविक्स को मात दी।

वर्ल्ड नम्बर-2 फेडरर ने दो घंटे और एक मिनट तक चले मैच में फुकसोविक्स को 6-4, 7-6 (7-3), 6-2 से मात देकर अंतिम-8 में प्रवेश हासिल कर लिया है।

आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में फेडरर का सामना चेक गणराज्य के वर्ल्ड नम्बर-20 थोमस बर्डिक के होगा।

बर्डिक ने चौथे दौर में खेले गए मैच में इटली के फाबियो फोगनीनी को सीधे सेटों में 6-1, 6-4, 6-4 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493