आस्ट्रेलियन ओपन : क्वार्टर फाइनल में वीनस से भिड़ेंगी एनास्तासिया

मेलबर्न, 22 जनवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियन ओपन के महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में अमेरिका की वीनस विलियम्स का सामना रूस की टेनिस खिलाड़ी रूस की अनास्तासिया पाव्लुचेंकोवा से होगा।

समाचार एजेंसी तास के अनुसार, अनास्तासिया ने रविवार को अपनी हमवतन स्वेतलाना कुजनेत्सोवा को 6-3, 6-3 से मात दी।

अनास्तासिया ने स्वेतलाना को महिला एकल वर्ग के चौथे जौर में एक घंटे और आठ मिनट तक चले मुकाबले में मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

अनास्तासिया पहली बार आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची हैं और उनका मुकाबला दिग्गज टेनिस खिलाड़ी वीनस से होगा।

वीनस ने रविवार को जर्मनी की मोना बार्थेल को 6-3, 7-5 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493