मेलबर्न, 12 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के युकी भांबरी ने वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट आस्ट्रेलियन ओपन के क्वालीफाइंग चरण के दूसरे दौर में जीत हासिल की। वह अब मुख्य ड्रॉ से एक कदम दूर हैं।
दूसरे दौर में भांबरी ने सर्बिया के पेड्जा कर्स्टन को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से मात दी।
भांबरी ने 2009 में जूनियर आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था। दूसरे दौर में जीत हासिल करने के लिए उन्होंने एक घंटे आठ मिनट का समय लिया।
अगले दौर में उनका सामना अमेरिका के अर्नेस्टो इस्कोबेडो से होगा, जिन्होंने जापान के टाटसुमा को दूसरे दौर के मैच में सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से हराया।
dharmpath.com dharmpath