मेलबर्न, 19 जनवरी (आईएएनएस)। वल्र्ड नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने शनिवार को यहां कनाडा के प्रतिभाशाली खिलाड़ी डेनिस शापोवालोव को हराकर साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया है।
छह बार आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत चुके जोकोविक ने 19 वर्षीय शापोवालोव को 6-3, 6-4, 4-6, 6-0 से शिकस्त दी।
रॉड लेवर एरेना में हुए इस मुकाबले में 31 वर्षीय सर्बियाई खिलाड़ी ने दमदार शुरुआत की लेकिन उनके विरोधी का खेल भी बेहतर होता गया। पहले दो सेट में एकतरफा हार झेलने के बाद शापोवालोव तीसरे सेट में वापसी की और जीत दर्ज की। हालांकि अंतिम सेट में उनके पास जोकोविक के बेहतरीन खेल का कोई जवाब नहीं था।
तीसरे दौर का यह मुकाबला 2 घंटे 22 मिनट तक चला। जोकोविक ने आखिरी बार 2016 में आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था।
dharmpath.com dharmpath