आस्ट्रेलियन ओपन : टिएफाओ ने दिमित्रोव को चौथे दौर में हराया

मेलबर्न, 20 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के फ्रांसेस टिएफाओ ने यहां रविवार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के चौथे दौर में बुल्गारिया के ग्रीगोर दिमित्रोव को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है।

टिएफाओ ने दिमित्रोव को 7-5, 7-6 (8-6), 6-7 (1-7), 7-5 से शिकस्त देते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया जहां उनका मुकाबला 17 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्पेन के महान खिलाड़ी राफेल नडाल से होगा। टिएफाओ ने अपने करियर में पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।

अमेरिकी खिलाड़ी ने चार सेट तक चले इस मुकाबले को तीन घंटे 39 मिनट में जीता।

टिएफाओ को हर सेट को जीतने के लिए कड़ी मश्क्कत करनी पड़ी लेकिन अहम मौकों पर संयम बरतते हुए उन्होंने अपने करियर में अब तक सबसे बेहतरीन नतीजा हासिल करने में कामयाबी पाई।

उन्होंने इस मैच में 63 विनर और 10 एस लगाए जबकि दिमित्रोव ने 59 विनर और 21 एस दागे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493