आस्ट्रेलियन ओपन : तीसरे दौर में केर्बर से भिड़ेंगी शारापोवा

मेलबर्न, 18 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्व वर्ल्ड नम्बर-1 टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा और जर्मनी की एंजेलीक केर्बर ने गुरुवार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट आस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

अपने-अपने मुकाबले जीतने वाली ये दोनों खिलाड़ी अब महिला एकल वर्ग के तीसरे दौर में आमने-सामने होंगी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, केर्बर ने दूसरे दौर में क्रोएशिया की डोना वेकिक को और शारापोवा ने लातविया की एनास्तासीजा सेवास्तोवा को मात दी।

साल 2008 में आस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाली शारापोवा ने सेवास्तोवा को 6-1, 7-6 (7-4) से मात दी।

शारापोवा ने मैच के बाद कहा, “आप जानते हैं कि आज गर्मी थी। मैंने दो सेट में वो किया, जो मुझे करना था। मैंने यह एक ऐसी खिलाड़ी के खिलाड़ा किया, जो पिछले दो साल से मेरे लिए परेशानी का कारण बनी हुई थीं। तीसरे दौर के बारे में मैं कुछ कह नहीं सकती, लेकिन मैं जीत की हकदार हूं।”

दूसरी ओर केर्बर ने 70 मिनट के भीतर वेकिक को सीधे सेटों में 6-4, 6-1 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493