आस्ट्रेलियन ओपन : तीसरे दौर में हारकर बाहर हुए पेस-राजा

मेलबर्न, 21 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और उनके जोड़ीदार पूरव राजा साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हो गए हैं।

मेलबर्न, 21 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और उनके जोड़ीदार पूरव राजा साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हो गए हैं।

पुरुष युगल वर्ग में रविवार को खेले गए मैच में पेस-राजा की जोड़ी को कोलंबिया के रॉबर्ट फराह और जुआन सेबेस्टियन कबाल की जोड़ी ने मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।

पुरुष युगल वर्ग के तीसरे दौर में फराह और सेबेस्टियन ने पेस-रजा को एक घंटे और नौ मिनट तक चले मैट में सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से मात देकर चौथे दौर में प्रवेश कर लिया है।

पेस और रजा ने शनिवार को उलटफेर करते हुए दूसरे दौर में ब्रिटेन के जेमी मरे और ब्राजील के ब्रूनो सोआरेस की जोड़ी को मात दी थी।

इस भारतीय जोड़ी ने मरे और सोआरेस की जोड़ी को दो घंटे और 54 मिनट तक चले मैच में 7-6 (7-3), 5-7, 7-6 (8-6) से मात दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493