आस्ट्रेलियन ओपन : नडाल को हराकर 7वीं बार चैम्पियन बने जोकोविक

मेलबर्न, 27 जनवरी (आईएएनएस)। वर्ल्ड नम्बर-1 सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने रविवार को स्पेन के राफेल नडाल को हराकर साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब सातवीं बार अपने नाम कर लिया।

जोकोविक ने पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में नडाल को सीधे सेटों में 6-3, 6-2, 6-3 से मात दी।

जोकोविक ने पिछली बार 2016 में साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया था। दो साल बाद उन्होंने एक बार फिर इस खिताब पर अपना कब्जा जमाया है।

नडाल ने 2009 में यह खिताब अपने नाम किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493