मेलबर्न, 15 जनवरी (आईएएनएस)। जापान के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी केई निशिकोरी ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट आस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर की बाधा को पार कर लिया है।
निशिकोरी ने मंगलवार को पुरुष एकल वर्ग के मुकाबले में पोलैंड के कामिल माज्चारजाक को कड़े मुकाबले में 3-6, 6-7(6), 6-0, 6-2, 3-0 से मात दे दूसरे दौर में जगह बनाई।
अगले दौर में उनका सामना क्रोएशिया के इवो कार्लोविक से होगा जिन्होंने पोलैंड के ही हबर्ट हुरकाक्ज को 6-7, 7-6, 7-6, 7-6 से मात दे दूसरे दौर में कदम रखा है।
dharmpath.com dharmpath