आस्ट्रेलियन ओपन : पहले दौर में हारी पेस-आंद्रे की जोड़ी

मेलबर्न, 19 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और उनके ब्राजीलियाई जोड़ीदार आंद्रे सा को आस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष युगल वर्ग में पहले दौर के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में बेलारूस के मेक्स मिरनेई और फिलिपींस के ट्रीट हुए की जोड़ी ने पेस-आंद्रे को हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया।

टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग के पहले दौर में 10वीं वरीय जोड़ी मेक्स-ट्रीट ने पेस-आंद्रे को दो घंटे 13 मिनट तक चले मुकाबले 6-4, 6-7 (3), 4-6 से मात दी।

इस हार के कारण पेस का पुरुष युगल वर्ग में सफर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया, लेकिन उनके लिए मिश्रित युगल वर्ग में आशा अब भी बरकरार है।

टूर्नामेंट के मिश्रित युगल वर्ग में पेस अपनी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ आस्ट्रेलिया की डेस्टानी आईवा और मार्क पोल्मास के खिलाफ शुक्रवार को पहला मुकाबला खेलेंगे।

इससे पहले, इसी टूर्नामेंट में भारत के पूरव राजा और दिव्जी शरण की जोड़ी को पुरुष युगल वर्ग के पहले दौर के मुकाबले में जोनाथन एसेरिक और फाबराइस मार्टिन की जोड़ी से 6-7(9), 6-7(4) से मात मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493