मेलबर्न, 22 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस और उनकी महिला जोड़ीदार आस्ट्रेलिया की समांथा स्तोसुर की जोड़ी आस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल के दूसरे दौर में ही हार कर बाहर हो गई।
मेलबर्न, 22 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस और उनकी महिला जोड़ीदार आस्ट्रेलिया की समांथा स्तोसुर की जोड़ी आस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल के दूसरे दौर में ही हार कर बाहर हो गई।
इस जोड़ी को जर्मनी की एना ग्रोनेफेल्ड और कोलंबिया की रोबर्ट फराह की जोड़ी ने सीधे सेटों में 4-6, 6-4, (10-8) से मात देते हुए तीसरे दौर में जगह बनाई।
तीसरे दौर में विजेता जोड़ी का सामना चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेजसिकोवा और अमेरिका के राजीव राम की जोड़ी से होगा जिन्होंने पोलैंड की इगा स्वियाटेक और लुकास कुबोट की जोड़ी को 6-3, 4-6, (10-5) से मात दी।
पेस की हार के साथ साल के इस पहले ग्रैंड स्लैम में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है। मिश्रित युगल में रोहन बोपन्ना, द्विज शरण और पुरुष एकल प्रजनेश गुणेश्वरन पहले ही हार चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath