आस्ट्रेलियन ओपन : प्री-क्वार्टर फाइनल में बोपन्ना

मेलबर्न, 19 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके फ्रांसीसी साझेदार एडुअर्ड रोजर-वालेलिन के साथ आस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट शुक्रवार के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।

टूर्नामेंट के 10वीं सीड भारतीय-फ्रांसीसी जोड़ी ने पुरुष युगल वर्ग के दूसरे दौर में पुर्तगाल के जोआओ सोउसा और लियोनाडरे मायेर की जोड़ी को मात दी।

बोपन्ना-रोजर की जोड़ी ने सोउसा और मायेर की जोड़ी को 6-2, 7-6 (7-3) से मात दी।

बोपन्ना और रोजर की जोड़ी ने पहले सेट को आसानी से जीत लिया, लेकिन दूसरे सेट में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493