मेलबर्न, 14 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेन की टेनिस खिलाड़ी पाउला बाडोसा साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट आस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर में ही हार कर बाहर हो गईं।
उन्हें सोमवार को महिला एकल वर्ग के पहले दौर के मैच में आस्ट्रेलिया की किम्र्बले बिरेल ने मात दी।
21 साल की स्पेन की खिलाड़ी को आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को 4-6, 2-6 से मात दी।
उनकी हमवतन सारा सोरिबेस टोरमो भी पहले दौर के मैच में हार कर बाहर हो गईं। उन्हें इस्टोनिया की एनेट कोंटाविएट ने 6-3, 6-2 से परास्त किया।
स्पेन की उम्मीदें इस टूर्नामेंट में अब गर्बिने मुगुरुजा और कार्ला सुआरेज नावारो पर टिकी हुई हैं।
dharmpath.com dharmpath