मेलबर्न, 22 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के स्टार खिलाड़ी महेश भूपति और उनके जोड़ीदार गिल्स मुलर आस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष युगल मुकाबले में हार गए हैं। उन्हें दूसरे दौर में शुक्रवार को ब्रायन भाइयों ने हराया।
ब्रायन भाइयों बॉब-माईक ने 53 मिनट चले मुकाबले में भूपति-मिलर की जोड़ी को 6-3, 6-2 से हराया।
भूपति-मिलर की जोड़ी के पास ब्रायन भाइयों का कोई जवाब नहीं था। भूपति का खेल देख कर साफ पता चल रहा था कि वह अच्छी फॉर्म में नहीं हैं। दोनों ने मैच में कई बार नेट्स में गेंद खेली और उनके शॉट्स भी सही नहीं लग रहे थे।
वहीं मिश्रित युगल में भारत के लिएंडर पेस और उनकी स्विटजरलैंड की जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस का पहला मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। दोनों का मुकाबला डोमिनिक इंग्लोट और अनेस्तेसिया पाव्ल्युचेंकोवा की जोड़ी से होना था।
dharmpath.com dharmpath