आस्ट्रेलियन ओपन : वोजनियाकी ने तीसरे दौर में कदम रखा

मेलबर्न, 17 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्व वर्ल्ड नम्बर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी कैरोलिन वोजनियाकी ने बुधवार को आस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के तीसरे दौर में कदम रखा।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, डेनमार्क की टेनिस खिलाड़ी वोजनियाकी ने महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में क्रोएशिया की जाना फेट को मात दी।

वर्ल्ड नम्बर-2 वोजनियाकी ने 21 वर्षीया फेट को 3-6, 6-2, 7-5 से मात दी। फेट पहली बारी आस्ट्रेलिया ओपन में खेल रही थीं।

डेनमार्क की 27 वर्षीया टेनिस खिलाड़ी वोजनियाकी का सामना अब तीसरे दौर में अमेरिका की निकोल गिब्स या नीदरलैंड्स की किकि बर्टेस से होगा।

इसके अलावा, यूक्रेन की एलिना स्वितोलीना ने भी दूसरे दौर में जीत हासिल की है। उन्होंने चेक गणराज्य की केटरीना सिनियाकोवा को मात दी।

टूर्नामेंट की चौथी सीड स्वितोलीना का सामना अब तीसरे दौर में हमवतन मार्टा कोस्तयुक से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493