आस्ट्रेलियन ओपन : शारपोवा, स्टीफंस का विजयी आगाज, ओस्टापेंको बाहर

मेलबर्न, 14 जनवरी (आईएएनएस)। रूस की मारिया शारापोवा और अमेरिका की स्लोने स्टीफंस ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट आस्ट्रेलियन ओपन में जीत के साथ शुरुआत करते हुए दूसरे दौर में कदम रखा लिया है लेकिन लातविया की येलेना ओस्टाफेंको पहले दौर में ही हार कर बाहर हो गई हैं।

शारापोवा ने सोमवार को महिला एकल वर्ग के पहले दौर के मैच में क्वालीफिकेशन से आईं हैरी डार्ट को आसान मात दी। शारापोवा ने ग्रेट ब्रिटेन की डार्ट को 6-0, 6-0 से मात दी। शारापोवा ने डार्ट को भी गेम नहीं जीतने दिया।

वहीं स्टीफंक को भी अपना मुकाबला जीतने में कोई दिक्कत नहीं आई। स्टीफंस ने पहले दौर के मैच में अमेरिका की टेलर टाउनसेंड को 6-4, 6-2 से मात दी। यह मैच सिर्फ एक घंटे सात मिनट तक चला।

ओस्टापेंको को हालांकि पहले दौर में ही उलटफेर का शिकोर होना पड़ा। उन्हें उरुग्वे की मारिया साकारी ने तीन सेटों तक चले मुकाबले में 6-1, 3-6, 6-2 से परास्त किया। साकारी को यह मैच जीतने में एक घंटे 49 मिनट का समय लगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493