आस्ट्रेलियन ओपन : सानिया-डोडिग मिश्रित युगल सेमीफाइनल में पहुंचे (लीड-1)

मेलबर्न, 28 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा गुरुवार को यहां जारी साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।

सानिया ने अपने क्रोएशियाई जोड़ीदार इवान डोडिग के साथ शानदार खेल दिखाते हुए भारत के लिएंडर पेस और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की मौजूदा चैम्पियन जोड़ी को बाहर का रास्ता दिखाया।

सानिया और डोडिग ने शो कोर्ट-3 पर हुए क्वार्टर फाइनल मैच में पेस और मार्टिना को एक घंटे 13 मिनट में 7-6 (1), 6-3 से हराया।

सानिया ने 2009 में यहां मिश्रित युगल खिताब जीता था। उस समय उनके जोड़ीदार महेश भूपति थे।

सानिया इस साल हिंगिस के साथ खेलते हुए महिला एकल के फाइनल में जगह बना चुकी हैं।

भारतीय-क्रोएशियाई जोड़ी अगले दौर में रूस की एलेना वेस्नीना और ब्राजील के ब्रूनो सोआरेस से भिड़ेंगे।

पेस के इस साल सानिया के साथ आस्ट्रेलियन ओपन मिश्रित युगल वर्ग में खेलने की उम्मीद थी लेकिन बाद में पेस ने सानिया की महिला युगल जोड़ीदार को चुना लेकिन वह अपने खिताब की रक्षा नहीं कर सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493