आस्ट्रेलियन ओपन : सानिया-बारबोरा की जोड़ी दूसरे दौर में

मेलबर्न, 18 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्रेकोवा ने आस्ट्रेलियन ओपन में महिला युगल वर्ग में अपने सफर की शानदार शुरुआत की है।

सानिया-बारबोरा की जोड़ी ने टूर्नामेंट के पहले दौर के मुकाबले को जीतकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

इससे पहले, भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उरुग्वे के पाब्लो कुएवास ने टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग के दूसरे दौर में प्रवेश किया।

सानिया-बारबोरा की जोड़ी ने बुधवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में ब्रिटेन की जोसलिन राए और एना स्मिथ की जोड़ी को 6-3, 6-1 से मात दी।

टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग के पहले दौर के मुकाबले में बोपन्ना और पाब्लो की जोड़ी ने ब्राजील के थोमाज बेलुसी और अर्जेटीना के मेक्सिमो गोंजालेज की जोड़ी को 6-4, 7-6 (4) से मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493