आस्ट्रेलियन ओपन : सानिया-हिंगिस को महिला युगल खिताब (राउंडअप)

मेलबर्न, 29 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन का महिला युगल खिताब जीत लिया।

सानिया और हिंगिस की शीर्ष वरीय जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में चेक गणराज्य की आंद्रिया लावाकोवा और लूसी हर्रादेका को 7-6 (1), 6-3 से हराया। यह विश्व की इस सर्वोच्च वरीयता प्राप्त जोड़ी की लगातार 36वीं जीत है।

यह इस जोड़ी का तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। इस जोड़ी ने बीते साल विंबलडन और अमेरिकी ओपन का ताज अपने नाम किया था। यही नहीं, इस जोड़ी ने बीते साल डब्ल्यूटीए फाइनल खिताब भी अपने नाम किया था।

साथ ही यह इस जोड़ी का लगातार आठवां और कुल 12वां खिताब है। यह जोड़ी बीते साल अगस्त में बनी थी। सानिया के नाम अब छह ग्रैंड स्लैम खिताब हो गए हैं। साथ ही 35 साल की हिंगिस का यह 12वां महिला युगल खिताब है।

सानिया ने मेलबर्न में दूसरी बार खिताब जीता है। इससे पहले 2009 में वह महेश भूपति के साथ मिश्रित युगल खिताब जीतने में सफल रही थीं।

सानिया और हिंगिस ने 2016 की शुरुआत ब्रिस्बेन और सिडनी में खिताबी जीत के साथ की थी और फिर इस जोड़ी ने सफलता के उस क्रम को कायम रखते हुए आस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में सिर्फ 109 मिनट में अपने प्रतिद्वंद्वियों को धूल चटा दिया।

सेमीफाइनल में इस जोड़ी ने जर्मनी की जूलिया गोएर्गेस और चेक गणराज्य की कैरोलिना लिसकोवा को 6-1, 6-0 से हराया था।

मैच के बाद हिंगिस ने कहा, “पहले सेट में हमारी प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों ने अच्छा खेल दिखाया। हम सीमित कर दिए गए थे लेकिन हमने शानदार वापसी की और फिर खिताब अपने नाम किया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493