आस्ट्रेलियन ओपन : सिलिक ने नडाल किया बाहर (लीड-1)

मेलबर्न, 23 जनवरी (आईएएनएस)। वर्ल्ड नंबर-6 क्रोएशिया के मारिन सिलिक ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में मंगलवार को वल्र्ड नंबर-1 स्पेन के राफेल नडाल को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

नडाल चोट के कारण मैच पूरा नहीं कर पाए और पांचवां सेट पूरा होने से पहले ही उन्होंने कोर्ट छोड़ दिया।

नडाल जब चोट से बाहर हुए तब स्कोर सिलिक के पक्ष 3-6, 6-3, 6-7 (5-7), 6-2, 2-0 था।

सेमीफाइनल में सिलिकि का सामना वर्ल्ड नंबर-49 ब्रिटेन के काइल एडमंड होगा जिन्होंने वर्ल्ड नंबर-3 ग्रीगोर दिमित्रोव को मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

पहला सेट नडाल के नाम रहा, लेकिन सिलिक ने दूसरे सेट में जात हासिल की। तीसरा सेट काफी चुनौैतीपूर्ण रहा जहां पूर्व उप-विजेता नडाल को जीत मिली, लेकिन सिलिक ने चोट से जूझ रहे नडाल को चौथे सेट में एकतरफा मात देते हुए मुकबला पांचवें सेट में पहुंचा दिया।

पांचवें और निर्णायक सेट में सिलिक 2-0 से आगे थे तभी नडाल को चोट लगी और फिर वह दोबारा कोर्ट पर नहीं उतरे। उन्होंने इसके बाद अंपयार से कहा कि वह अब मैच जारी रख सकेंगे। नडाल के बाहर होने के कारण सिलिक ने एडमंड के साथ अपनी भिड़ंत पक्की की।

मैच के बाद नडाल ने कहा, “मैंने तीसरे सेट के दौरान अपनी मांसपेशियों में खिंचाव महसूस किया, लेकिन मैं अच्छा खेल रहा था।”

नंबर-1 नडाल ने कहा, “फिर चौथे सेट में एक समय एक शॉट मैंने छोड़ दिया वहां मुझे कुछ लगा और उस पल मुझे लगा की क्या हुआ है, लेकिन उस समय मुझे नहीं लगा कि कुछ बड़ी बात है।”

स्पेनिश दिग्गज ने बताया, “ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि मेरे हाथ से मौका गया हो, लेकिन मैं सकारात्मक इंसान हूं, और मैं आज सकारात्मक हो भी सकता था, लेकिन मैंने सेमीफाइनल में जाने का मौका गंवा दिया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493