आस्ट्रेलियन ओपन : सेमीफाइनल में होगी मार्टेस, वोज्नियाकी की भिडं़त

मेलबर्न, 23 जनवरी (आईएएनएस)। साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में डेनमार्क की कैरोलिना वोज्नियाकी और बेल्जियम की इलिसे मार्टेंस आमने-सामने होंगी।

मार्टेस ने रॉड लेवर ऐरना में मंगलवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में यूक्रेन की इलिना स्वितोलिना को मात देते हुए अंतिम-4 दौर में जगह बनाई तो वहीं वोज्नियाकी ने स्पेन की कार्ला सुआरेज नावारो को शिकस्त दे सेमीफाइनल का सफर तय किया।

मार्टेस ने एक घंटे 13 मिनट तक चले मैच में स्वितोलिना को 6-4, 6-0 से आसान शिकस्त दी।

वहीं पूर्व नंबर-1 वोज्नियाकी ने सुआरेज को तीन सेटों तक चले मैच में 6-0, 6-7 (7-3), 6-2 से मात दी। वोज्निायकी को यह मैच जीतने में दो घंटे 11 मिनट का समय लगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493