आस्ट्रेलियन ओपन : सेमीफाइनल में पहुंचे चुंग

मेलबर्न, 24 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के 21 वर्षीय खिलाड़ी हेयोन चुंग ने बुधवार को अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में वल्र्ड नम्बर-58 चुंग ने अमेरिका के टेनेस सेंडग्रेन को बाहर का रास्ता दिखाया।

छह बार के टूर्नामेंट विजेता नोवाक जोकोविक को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले चुंग ने दो घंटे और 28 मिनट तक चले मैच में वर्ल्ड नम्बर-97 को 6-4, 7-6 ( 7-5), 6-3 से मात दी।

चुंग किसी भी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले कोरियाई खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले वह बीते साल फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में पहुंचे थे। यह किसी ग्रैंड स्लैम में इससे पहले उनका श्रेष्ठ प्रदर्शन था।

सेमीफाइनल में चुंग का सामना चेक गणराज्य के थॉमस बर्डिक और स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर के बीच क्वार्टर फाइनल मैच के विजेता खिलाड़ी से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493