आस्ट्रेलियन ओपन : सेमीफाइनल में पहुंची क्वितोवा

मेलबर्न, 22 जनवरी (आईएएनएस)। चेक गणराज्य की पेट्रा क्वितोवा ने अपने विजय अभियान को जारी रखते हुए मंगलवार को यहां साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली।

क्वितोवा ने आस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी को सीधे सेटों में 6-1, 6-4 से मात दी। यह मुकाबले रॉड लेवर एरेना में खेला गया।

चेक गणराज्य की खिलाड़ी ने पहले सेट में अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाया और बेहतरीन शुरुआत करते हुए 3-0 की बढ़त बना ली। बार्टी ने एक गेम जरूर जीता लेकिन वह क्वितोवा को सेट जीतने से नहीं रोक पाई।

दूसरे सेट में बार्टी ने अपने खेल को बेहतर किया और एक समय स्कोर 4-4 से बराबर था लेकिन इसके बाद, क्वितोवा ने अपने अनुभव का अच्छा उपयोग किया और मैच जीतने में कामयाब रही। यह मुकाबला महज एक घंटे और आठ मिनट तक चला।

क्वितोवा ने इस मैच में 25 विनर दागे जबकि आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी केवल आठ विनर ही लगा पाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493