आस्ट्रेलियन ओपन : सेमीफाइनल में पहुंचे वावरिंका

मेलबर्न, 24 जनवरी (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी स्टान वावरिंका ने फ्रांस के टेनिस खिलाड़ी जो विलफ्रेड सोंगा को मात देकर साल के पहले ग्रैंड स्लैम-आस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, टूर्नामेंट के चौथी वरीय वावरिंका ने सोंगा को 7-6(2), 6-4, 6-3 से मात दी।

टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में वावरिंका का सामना उनके हमवतन खिलाड़ी रोजर फेडरर से होगा।

ऐसा पहली हुआ है कि फ्रेंच ओपन के अलावा ये दोनों खिलाड़ी किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में आमने-सामने आए हैं।

पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की आधिकारिक वेबसाइट ने वावरिंका के हवाले से कहा, “फेडरर के खिलाफ मुकाबला आसान नहीं होगा। वह एक मजबूत खिलाड़ी हैं।”

सोंगा के खिलाफ हुए मुकाबले के बारे में वावरिंका ने कहा, “आज (मंगलवार) कोर्ट में थोड़ी हवा भी चल थी। इसलिए, ऐसे में नियंत्रण पाना आसान नहीं था। मैंने पहले सेट से ही आक्रामक खेलने की कोशिश की और मुझे लगता है कि इसी कारण मैंने जीत हासिल की।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493