आस्ट्रेलियन ग्रांप्री. में हिस्सा नहीं ले पाएंगे अलोंसो

बार्सिलोना, 3 मार्च (आईएएनएस)। फॉर्मूला-1 टीम मैक्लारेन के चालक स्पेन के फर्नाडो अलोंसो 22 फरवरी से मेलबर्न में आयोजित होने वाले सत्र के पहले फॉर्मूला-1 आस्ट्रेलियन ग्रांप्री. में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। उन्हें चिकित्सकों ने अभी आराम करने की सलाह दी है।

पिछले ही महीने 22 तारीख को सर्किट डी बार्सिलोना-काटालोनिया में एक टेस्ट रेस के दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

अलोंसो के स्थान पर डेनमार्क के केविन मैग्नूसेन 15 मार्च से शुरू हो रहे इस रेस में मैक्लारेन टीम की ओर से हिस्सा लेंगे।

मैक्लारेन ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अलोंसो अब काफी हद तक चोट से उबर चुके हैं हालांकि एहतियात के तौर पर उन्हें कुछ दिन रेस से दूर रहने की सलाह दी गई है।

माना जा रहा है कि अलोंसो अब 29 मार्च से होने वाले मलेशियन ग्रांप्री. से सर्किट पर वापसी कर सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493