आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच बने ग्रिफिथ

मेलबर्न, 25 मार्च (आईएएनएस)। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने तस्मानिया के पूर्व मुख्य कोच एडम ग्रिफिथ को इंग्लैंड में होने वाले आगामी विश्व कप के लिए टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है।

आईसीसी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, सीए ने 50 प्रथम श्रेणी और 54 लिस्ट-ए मैच खेलने वाले ग्रिफिथ के अलावा इंग्लैंड के पूर्व गेंदबाजी कोच ट्रॉय कूली को आगामी एशेज सीरीज के लिए गेंदबाजी कोच के रूप में टीम के साथ जोड़ा है।

ग्रिफिथ अब टीम के मुख्य कोच जस्टिस लेंगर और बल्लेबाजी सलाहकार रिकी पोंटिंग के साथ विश्व कप के लिए सपोर्टिग स्टाफ से जुड़ेंगे।

कूली इससे पहले भी आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम के साथ गेंदबाजी कोच के रूप में काम कर चुके हैं। उन्होंने 2005 में इंग्लैंड को उसकी सरजमीं पर एशेज खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

आस्ट्रेलियाई टीम इस समय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पाकिस्तान के साथ पांच मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है, जहां वह 2-0 से आगे चल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493