न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) के प्रांतीय पर्यावरण मंत्री मार्क स्पीकमैन कहा है गैंडों के दोनों बछड़े जिनकी प्रजाति जंगलों में खतरे में हैं, वे तरोंगा वेस्टर्न प्लेन्स चिड़ियाघर में काफी अच्छी तरह बड़े हो रहे हैं।
प्रवक्ता ने बुधवार को कहा, “गैंडों की दुनिया भर में जिंदा बची 5 प्रजातियों में से तीन का इस चिड़ियाघर में अब सफल प्रजनन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इन प्रजातियों के नाम हैं ब्लैक, ग्रेटर एक सींग वाला और सफेद गैंडा।”
दफारी नाम का नर काला गैंडा बुधवार को एक साल का हो गया, जबकि राजा नाम के नर ग्रेटर एक सींग वाला गैंडा 25 अप्रैल को छह महीने का होगा।
राजा ऑस्ट्रलिया में पैदा होने वाला पहला ग्रेटर एक सींग वाला गैंडा है, जिसके लिए चिड़ियाघर के कर्मियों ने 15 साल तक तैयारी की।
एनएसडब्ल्यू के कार्यवाहक प्रधानमंत्री ट्रोय ग्रांट ने तरोंगा वेस्टर्न प्लेन्स चिड़ियाघर के रखवालों और कर्मचारियों की प्रशंसा की है।
ग्रांट ने कहा, “तरोंगा का सफल ब्रीडिंग कार्यक्रम इस चिड़ियाघर के प्रमुख आकर्षणों में से एक है, जो इस क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय पर्यटन का मुख्य आधार है।”
अंतर्राष्ट्रीय गैंडा फाउंडनेशन ने साल 1992 में काले गैंडे के संरक्षण प्रजनन कार्यक्रम चलाने के लिए तरोंगा चिड़ियाघर का चयन किया था।
dharmpath.com dharmpath