डाउनर आस्ट्रेलिया के सबसे लंबे समय तक सेवारत विदेश मंत्री रहे हैं। चीन को टीपीपी में शामिल करने के लिए मिल रहे समर्थन के बीच वह इस बात के नए समर्थक बनकर उभरे हैं। इससे पहले आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल और व्यापार मंत्री स्टीव सियोबो टीपीपी में चीन को प्रवेश देने पर अपना समर्थन दे चुके हैं।
डाउनर बुधवार को ब्रिटेन में एक राजनयिक मिशन पर थे। उन्होंने ट्रंप के फैसले को निराशाजनक बताया और कहा कि समझौते में शामिल शेष 11 देशों को हार नहीं मान लेनी चाहिए।
फेयरफैक्स मीडिया के मुताबिक डाउनर ने कहा, “हमारा मतलब यह है कि आप इसे क्यों छोड़ दें? हमें यह देखना होगा किर आगे हम और क्या कर सकते हैं।”
राजनयिक ने कहा कि अगर टीपीपी में शामिल राष्ट्र किसी और राष्ट्र को इसमें शामिल करने का फैसला करते हैं, तो इसके लिए उनका पसंदीदा राष्ट्र चीन होगा।
dharmpath.com dharmpath