आस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री जूली बिशप ने इस्तीफा दिया (लीड-1)

कैनबरा, 26 अगस्त (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री जूली बिशप ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

जूली बिशप ने अपना इस्तीफा नव नियुक्त प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन द्वारा अपनी कैबिनेट के गठन के बाद दिया।

एक ऑनलाइन बयान में बिशप (62) ने घोषणा किया, “आज (रविवार को) मैंने प्रधानमंत्री को बताया कि मैं अपने विदेश मंत्री के कैबिनेट पद से इस्तीफा दे रहीं हूं।”

उन्होंने कहा, “पश्चिमी आस्ट्रेलिया की मजबूत आवाज के तौर पर मैं बैकबेंच पर मौजूद रहूंगी।”

उन्होंने कहा, “मुझे लिबरल पार्टी द्वारा कर्टिन सीट से चुनाव लड़ने के लिए चुना गया है लेकिन मैंने अगले चुनावों को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया है।”

मॉरिसन ने न्यू साउथ वेल्स की सीनेटर मराइज पाएने को नया विदेश मंत्री नियुक्त किया है।

‘गार्जियन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, बिशप के इस्तीफे ने लिबरल-नेशनल गठबंधन सरकार की उथल-पुथल के बीच समस्या बढ़ा दी है।

बिशप शुक्रवार को पार्टी में नेतृत्व के लिए हुए मतदान में मॉरिसन व गृह मंत्री पीटर डट्टन के खिलाफ लड़ीं थीं, लेकिन पार्टी के 85 सदस्यों में उन्हें सिर्फ 11 के वोट मिले।

नेतृत्व की लड़ाई ने उनके सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी के उप नेता के 11 साल के कार्यकाल को भी समाप्त कर दिया।

पूर्व प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल ने ट्विटर पर रविवार को बिशप का आभार जताया। टर्नबुल ने बिशप को ऑस्ट्रेलिया का बेहतरीन विदेश मंत्री बताया। टर्नबुल को शुक्रवार को प्रधानमंत्री पद से हटा दिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493